शहरों के साथ गांवों में भी BJP का परचम लहराया और विजय प्राप्त की,अजेय और अभेद्य बनाने में लगें : डॉ. सतीश पूनिया


 


बीकानेर, 13 सितम्बर (छोटीकाशी डॉट पेज)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने रविवार को कहा कि भाजपा के कोरोना काल में किए जन सरोकार के कार्यों को पूरी दुनिया ने सराहा है, हमारे यहां कोई भी आपदा या विपदा हो प्रत्येक 'राष्ट्र प्रथम' की जनभावना से सेवा कार्यों में लग जाता है। डॉ. पूनिया भारतीय जनता पार्टी शहर जिला पदाधिकारियों, कार्यकरणी सदस्यों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों की वर्चुवल बैठक को शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, प्रभारी ओम सारस्वत मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों की शहादत से हमें यही सीखने को मिला है, 'देश पहले फि र राजनैतिक दल' फि र हम स्वयं। एक समय था जब बीकानेर शहर के अलावा देहात में भाजपा एक स्वप्न जैसी लगती थी कार्यकर्ता जुड़ते गए और टीम बनती गई और हमने शहरों के साथ गांवों में भी पार्टी का परचम लहराया और विजय प्राप्त की है। कोरोना काल में भी एक व्यवस्थित व्यवस्था के साथ संगठन की बैठक जारी है और अब तक वर्चुवल बैठकों के माध्यम से 75 लाख लोगों से सीधा संवाद भारतीय जनता पार्टी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को अजय ओर अभेद्य बनाना है, हमारे साथ एक अपार जनसमर्थन हमारे पीछे है। उनकी जिम्मेदारी हमारी है। एक सच्चे ओर मजबूत संगठन के साथ हमें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। जिले की टीम ओर मोर्चे मजबूत हो जाये यही हमारा ध्येय है। प्रदेश में हम विपक्ष में है जनता को हमारी पार्टी से उम्मीद है। वर्तमान सरकार के विरोध में सोशल मीडिया पर 'कब होगा न्याय' को 5 करोड़ लोगों का समर्थन मिला। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी अब तक राजनीतिक दल के रूप में काम किया कोरोना संकट के दौरान सेवा कार्यो से आमजन के बीच पहुंचकर लॉक डाऊन के दौरान 9 लाख भोजन पैकेट द्वारा गरीब, मजदूर, जरूरतमंद लोगों की मदद कर, 40 हजार राशन किट वितरण, 2 लाख से अधिक मास्क, सेनेटाइजर वितरण, वृद्धजन तक दवाई, दूध, जरूरत की वस्तुएं पहुंचाई। प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के साथ भौजन व्यवस्था करवाई। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, महामंत्री अनिल शुक्ला, प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य, वरिष्ठ नेता मुमताज अली भाटी, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, पूर्व नगर विकास न्यास चेयरमैन महावीर रांका, उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, अशोक प्रजापत, सुषमा बिस्सा, निर्मला खत्री, मंत्री मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, अरुण जैन, इंद्रा व्यास, प्रवक्ता मनीष सोनी, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवक, अजय खत्री, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, क मल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, आईटी संयोजक सुशील आचार्य के साथ मोर्चा अध्यक्ष, जिला कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।