कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग व बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किए भगवान महाकाल के दर्शन


 



 


उज्जैन, 04 जुलाई (छोटीकाशी डॉट पेज)। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंगव बृजेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंत्री ने चर्चा में बताया कि हम सभी उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति से अत्यंत चिंतित थे। उज्जैन प्रशासन द्वारा विशेषकर कलेक्टर आशीष सिंह, मंदिर प्रशासक एवं आर.गार्डी मेडिकल कॉलेज तथा माधव नगर अस्पताल कोविड व्यवस्था के प्रभारी सोजान सिंह रावत के साथ ही अन्य विभागों चिकित्सा, नगर निगम, पुलिस बल आदि सभी कोरोना योद्धाओं ने अत्यधिक मेहतन की। परिणामस्वरुप उज्जैन जिला गंभीरतम स्थिति (रेड जोन) से बहुत कम समय में ग्रीन जोन बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उज्जैन बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, विशाल राजोरिया, राकेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। 


Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image