पूर्व महारानी पदमाकुमारीजी के निधन पर सीएम गहलोत ने भी शोक जताया


 



 



बीकानेर, 09 जून (छोटीकाशी डॉट पेज)। राजस्थान के बीकानेर स्थित पूर्व महाराजा (बीकानेर रियासत) स्व. नरेंद्र सिंह की धर्मपत्नि व पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धीकुमारी की माताजी पूर्व महारानी पदमा कुमारी के निधन पश्चात् मंगलवार को अंतिम यात्रा यहां के जूनागढ़ किले से रवाना हुई जो पब्लिक पार्क, सर्किट हाऊस, जयपुर रोड़ होती हुई देवीकुण्ड सागर स्थित राजपरिवार के मुक्ति धाम पहुंची। मुखाग्नि विधायक सिद्धीकुमारी, महिमा कुमारी ने दी। जानकारी में रहे कि पदमाकुमारीजी का सोमवार देर रात हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए जूनागढ़ लाया गया। जहां बड़ी संख्या में शहरवासी पूर्व रानी पदमाकुमारी के दर्शन करने पहुंचे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक व राज घराने में गलियारों में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर सीएम अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, मेयर सुशीला राजपुरोहित, पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद सहित अनेक ने शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीया पदमाकुमारी हिमाचल प्रदेश के चंबा रियासत की राजकुमारी थी और बीकानेर रियासत के महाराजा डॉ. करणीसिंह के राजकुमार नरेंद्रसिंह से उनकी शादी हुई थी।