बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के वार्ड 51 के राजविलास कॉलोनी क्षेत्र में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सफाई कर्मियों को सूखे राशन की किट, मास्क, सेनेटाइजर वितरित किया गया। 12 सफाई कर्मियों का स्वच्छता प्रहरी के रूप में पुरुष सफाईकर्मियों को साफा-पुष्प माला व महिलाओं को साड़ी वितरित करके करके सम्मानित किया गया। सम्मान करने वालों में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, वार्ड के आत्मप्रकाश सुगन्ध, त्रिलोकिप्रकाश मेहता, रामकिशन बजाज, प्रवेश घई, दुर्गेश गाबा, सुनील मिढ़ा, वीना बजाज, कंचन गाबा, लाजरानी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, शम्भू गहलोत, मधुसूदन शर्मा, मोहम्मद ताहिर, जगदीश मोदी, टेकचन्द यादव, कुलदीप यादव, पवन सुथार, पवन सुराना, संजय स्वामी आदि उपस्थित रहे।
रांका ट्रस्ट ने किया वार्ड 51 के स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान