नवकार ग्रुप का कोरमंगला व मैसूरु पिंजरापोल गौशाला को आर्थिक सहयोग


बेंगलुरु। जीवदया, परोपकार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में बेंगलुरु में प्रवासित जैन धर्मावलंबियों द्वारा गठित अग्रणी संगठन नवकार ग्रुप द्वारा यहां कोरमंगला गौशाला एवं दक्षिण भारत की सबसे बड़ी मैसूरु की पिंजरापोल गौशाला में मंगलवार को एक बड़ी आर्थिक सहयोग राशि गौवंश के चारे के लिए दान की गई। ग्रुप के अध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि नवकार ग्रुप बेंगलुरु में पिछले 10 वर्षों से नवकार जाप और जीवदया के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर क्रियाशील है। नवकार ग्रुप अध्यक्ष रमेश बोहरा, मंत्री पंकज कटारिया, कोषाध्यक्ष सुरेश खाबिया, उपाध्यक्ष किशोर दलाल, महावीर चोपड़ा, नन्दू कोठारी, कन्हैयालाल आदि सदस्यों ने गौशाला के ललित जांगड़ा को राशि भेंट की। उन्होंने बताया कि
ललित जांगड़ा ने नवकार ग्रुप की टीम के प्रति बहुत आभार व्यक्त किया।