मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 25 व 26 जून को






अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे, परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी

बीकानेर, 15 जून। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक, (जिन्होंने 2 नवम्बर 2021 से 20 अप्रैल 2022 तक आवेदन किया), उनकी हिंदी या अंग्रेजी की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 25 एवं 26 जून को  आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा प्रातः 9 बजे गंगा थिएटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में  आयोजित होगी। संबंधित अभ्यर्थी 20 जून से अपने प्रवेश पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नंबर 13) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून को नियमित परीक्षा तथा 26 जून को शिथिलन प्राप्त प्रथम अवसर की टंकण परीक्षा आयोजित होगी। टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image