रांका परिवार द्वारा लाडली प्रियंका की शादी के अवसर पर पांच दिवसीय अन्नदान कार्यक्रम जारी













बेंगलूरु। महानगर के जाने माने उद्योग पति एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी महेंद्र कुमार रांका की होनहार सुपुत्री प्रियंका रांका की शादी के शुभ अवसर पर यहां पांच दिवसीय अन्नदान का अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार महेंद्रकुमार रांका परिवार द्वारा अन्नप्रसादम का आयोजन किया गया है।17अप्रैल से 21 अप्रेल तक 5 दिन तक यह अन्नप्रसादम विक्टोरिया हॉस्पिटल, केसी जनरल हॉस्पिटल, बॉरिंग हॉस्पिटल व इएसआई हॉस्पिटल में पांचों दिन रोजाना करीब 1000 लोगों को अन्नप्रसादम और मिठाई प्रदान की जा रही है। विवाह के शुभ अवसर पर रांका परिवार का यह शुभ कार्य अनुकरणीय और अनुमोदनीय है। इस सुकृत्य की राष्ट्रीय स्तर पर अनुमोदना के साथ सराहना हो रही है।