डवलपमेंट और गुड गवर्नेंस + परफोरमेंस पॉलिटिक्स में आगे बढ़ रही भाजपा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन







बीकानेर, 11 मार्च (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सहप्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल यूपी चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यूपी में डवलपमेंट और गुड गवर्नेंस प्लस परफोरमेंस पॉलिटिक्स में भाजपा ने विश्वास किया और इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और आगे बढ़ेेंगे। इसके इर्द-गिर्द ही मुद्दे बने और परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। उन्होंने कहा कि वे बृज क्षेत्र आगरा में रहे और मकान लिया, 65 सीटें इस क्षेत्र में आती है और ईमानदारी से काम किया। अगले वर्ष राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव है और वर्ष-2023 में भाजपा ही राज्य में सरकार बनाएगी। राजस्थान में किसी एक चेहरे को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने सम्बन्धी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर राज्य में अलग-अलग परिस्थितियां होती जब यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव थे तब मोदीजी चेहरा थे और अब देशकाल परिस्थिति के अनुसार चीजें बदलीं। चेहरा जरुर मायने रखता है लेकिन कई बार बिना चेहरे भी भाजपा चुनाव लड़ी है और जीती भी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत सम्बन्धी सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अर्जुन बोले कि लोकतंत्र में पार्टियां आती है चुनाव मैदान में, आप वर्ष-2013 से प्रयास कर रही है इस बार उसके पक्ष में परिणाम आए इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी यही घोषणा की है कि चाहे भाजपा की सरकार नहीं बनी लेकिन पांच साल तक भाजपा कार्यकर्ता देशसेवा में लगा रहेगा। प्रेस-कांफ्रेंस में मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, डिप्टी मेयर राजेंद्र पंवार, शहर बीजेपी अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात बीजेपी अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, मोहन सुराणा सहित अनेक पार्टी नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।