पिछड़े वर्ग के लोगों को लाएं शिक्षा की मुख्य धारा में : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी







सूर्यदत्ता एजुकेशन फाउंडेशन की 24 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री को 'सूर्यदत्ता नेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' प्रदान


-नितिन गडकरी के कार्य भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं ; डॉ. संजय चोरडिया ने की गडकरी के कार्य की सराहना


पुणे। सूर्यदत्ता एजुकेशन फाउंडेशन की 24 वीं वर्षगांठ और दिवंगत बंसीलालजी चोरडिया की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा प्रस्तुत 'सूर्यदत्ता नेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2022' केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को प्रदान किया गया। ट्रॉफी, मानपत्र, सुवर्णपदक और स्कार्फ के रूप में यह पुरस्कार दिया गया। मुंबई में महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 'सूर्यदत्ता ग्रुप' के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय चोरडिया ने अपने हाथों से केन्द्रीय मंत्री गडकरी को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, महाराष्ट्र चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष ललित गांधी, विधायक प्रकाश अवाडे, 'सूर्यदत्ता' से रोशनी जैन, योगिता गोसावी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पदाधिकारियों का सम्मान समारोह और नए बजटीय दृष्टिकोण से 'महाराष्ट्र के विकास' पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। 'सूर्यदत्ता' के 24वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया। लोक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों, कार्यो के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसअभिनव सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि शिक्षा एक मौलिक और मूल्यवान संपत्ति है। शिक्षा का प्रवाह पिछड़े स्तर के लोगों तक पहुंचना चाहिए। भारत के प्रत्येक नागरिक को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। वे बोले, हर नागरिक को सक्षम होना चाहिए। इसके लिए सभी संस्थाओं को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्यात आयात से कैसे आगे लेकर जा सकते है इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इन सबके लिए दिशा, सही मार्ग, गंभीर प्रयास की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में डॉ. संजय चोरड़िया ने कहा कि सरलता, साहसिक निर्णय लेने की क्षमता, प्रख्यात राजनेता, एक अलग रास्ते पर चल रहा सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष के रूप में किया गया कार्य अकल्पनीय है। देश मेंआज साहसिक निर्णयों से हर दिन 14 किमी से अधिक सड़कें बन रही हैं। लेखक, सर्वश्रेष्ठ विपक्षी नेता के रूप में प्रदर्शन, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को लागू करने के साथ-साथ पूरे भारत में बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर कॉन्सेप्ट को लागू करना, साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए नितीन गडकरी को सम्मानित किया गया। डॉ संजय चोरडिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए महान है और उनकी यह यात्रा प्रेरक रहेगा। डॉ संजय ने कहा कि

'सूर्यदत्ता' द्वारा संस्थान की वर्षगांठ पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गणमान्य व्यक्तियों के कार्यों का सम्मान करना और छात्रों, अभिभावकों, सहकर्मियों और कर्मचारियों को उनके मार्गदर्शन के माध्यम से प्रेरित करना है।


सूर्यदत्ता ने किया अब तक पांच सौ से अधिक प्रमुख हस्तियों का सम्मान..


सूर्यदत्ता एजुकेशन फाउंडेशन की स्थापना 1999 में हुई थी। इन 23 वर्षों के दौरान, संस्थान ने केजी से पीजी तक पाठ्यक्रमों और अनुसंधान के अवसरों को  उपलब्ध किया है। संस्थान ने न केवल देश बल्कि विदेशों के छात्रों को भी शिक्षा प्रदान की है। विश्व रिकॉर्ड, छात्रों के लिए नवीन छात्रवृत्ति, सामाजिक जागरूकता, मानव की बेहतरी के लिए समग्र कल्याण, विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचा, ग्रीन एवं डिजिटल कॅम्पस, स्टार्टअप, सर्वश्रेष्ठ कमाई और शिक्षा जैसी  योजनाएं यह सब सूर्यदत्ता की विशेषता है। सूर्यदत्ता ही एकमात्र विश्वस्तरीय संस्था है। जहां 500 से अधिक प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को प्रेरित किया है। आज तक राजयोगिनी दादी जानकीजी, राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी, पूज्य आचार्य चंदनाजी म. सा. आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनिजी, पद्म विभूषण डॉ. मोहन धारिया, आचार्य डॉ. लोकेशमुनिजी, पद्म विभूषण डॉ. बीकेएस. अयंगर, भारत रत्न डॉ. भीमसेन जोशी, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, पद्म विभूषण डॉ. जयंत नारलीकर, पद्म विभूषण डॉ. रघुनाथ माशेलकर, पद्म विभूषण शशि कपूर, पद्म भूषण अनुपम खेर, पद्मश्री प्रतापराव पवार, पद्मश्री डॉ. प्रतापसिंह जाधव, श्याम अग्रवाल, पद्मभूषण शिव नादर, डॉ. डीबी शेकटकर, पद्मश्री उज्ज्वल निकम आदि को सम्मानित किया गया है।