बीकानेर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राजस्थान प्रभारी जनरल सेक्रेटरी नीतू वर्मा की अनुशंषा पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने राजकुमारी व्यास को देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
राजकुमारी व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राजस्थान प्रभारी नीतू वर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज, आपदा प्रबन्ध एवं प्रशासनीक सुधार मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डुडी, विरेन्द्र बेनीवाल, मंगलाराम गोदारा तथा कांग्रेस के वारिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगी। बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास की नियुक्ति के बाद बीकानेर सहित खाजूवाला में व्यास के समर्थकों में खुशी का माहौल है। राजकुमारी व्यास खाजूवाला के दिवंगत जननेता, पूर्व उपप्रधान शिव कुमार व्यास उर्फ भाया महाराज की पुत्रवधू है एवं पूर्व उप प्रधान बीकानेर के पद पर पदस्थापित रही है। राजकुमारी व्यास की नियुक्ति पर सरीता, दुरस्तदान सरपंच आनन्दगढ, आमसिंह भाटी पूर्व सरपंच डेलीतलाई, ताजू खां पूर्व पंचायत समिति डायरेक्टर, सतीश पुरोहित, शिवशंकर बोडा, पृथ्वी बागला, श्रीमती विनोद महाजन, एमना, सरवर दन्तोर, मोनीता पुरोहित पूगल आदि ने खुशी व्यक्त की।