भारतीय समाज मेें रह रहे वनवासियों के सामाजिक उत्थान को लेकर गहन मंथन और मनन !







बीकानेर, 19 दिसम्बर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। भारतीय समाज में रह रहे वनवासियों के सामाजिक उत्थान, उनके स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं के समाधान करने और उनके समुचित विकास के लिए क्या प्रयास किए जाएं इस पर वनवासी कल्याण परिषद द्वारा रविवार को गहन मंथन और मनन किया गया। परिषद की बीकानेर इकाई की संरक्षक तोलाराम लाठ के सानिध्य में अग्रवाल चेतना भवन परिसर में इस सम्बन्ध में बैठक रखी गयी। परिषद के बीकानेर इकाई के अध्यक्ष सुशील बंसल के निर्देशन में आगामी 25 दिसंबर को बीकानेर में वनवासी कल्याण परिषद की ओर आयोजित की जा रही एक दिवसीय विचार गोष्ठी की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। साहित्यकार और वार्ड संख्या 2 की पार्षद सुधा आचार्य ने वनवासियों के साथ अधिकतम संपर्क करने तथा समाज की मुख्यधारा से उनको जोडऩे पर बल दिया। बैठक में संजय सेठिया, रमेश गोयल, ओम प्रकाश नायक, रवि शर्मा, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image