BIKANER सीके न्यूज। छोटीकाशी। आचार्य धरणीधर महादेव मंदिर में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन श्री श्री कृपा व्यास के मुखारविंद से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम भागवत कथा के प्रारंभ में भारतीय संस्कृति की परंपरा का निर्वहन करते हुए दीप प्रज्वलन करने की प्रक्रिया का कार्य वरिष्ठ समाजसेवी राजेश चूरा, अखिल भारतीय पुष्करणा युवा समिति की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मीना आचार्य, बेसिक पीजी कॉलेज के निदेशक अमित व्यास द्वारा किया गया। शुक्रवार की प्रथम पूजा प्रकाश आचार्य ने करवायी। कथा भागवत से पहले शोभायात्रा निकाली गयी। मीना आचार्य व दिनेश आचार्य ने अपने सिर पर रख कर मुख्य व्यासपीठ तक पहुंचाया। इस अवसर पर श्रीमती चंद्रकांता व्यास, प्रमिला, सरस्वती देवी, उत्कृष्ट आजाद सहित अनेक मौजूद थे। श्री कृपा व्यास ने बताया कि भागवत गीता के श्रवण मात्र से ही आदमी को अधोगति प्राप्त होती हैं और मन शांत होता है। कथा श्रवण मात्र से कई प्रकार के दुखों का नाश होता है।
श्रीकृपा व्यास के मुखारविंद से भागवत कथा शुरु : राजेश चूरा, मीना आचार्य व अमित व्यास ने किया दीप प्रज्जवलन
• ChhotiKashi Team