बीकानेर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के जन्मदिन पर कार्यक्रम 30 को, नित्यानंद पारीक ने दी जानकारी








सीके न्यूज। छोटीकाशी। बीकानेर। देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेेंद्र गहलोत के जन्मदिन पर भगवान महोदव का अभिषेक व पशुओं को चारा-गुड़ देकर मनाया जायेगा। देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने बताया कि सर्वप्रथम शनिवार, 30 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे स्थानीय जिला राजकीय अस्पताल (सैटेलाईट) के पास धर्म कांटा चुना भट्टे के पास, शिव मंदिर मे दुग्ध से अभिषेक किया जायेगा तथा इसके बाद पशुओं को गुड़ व चारा देकर महेन्द्र गहलोत के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे। कांग्रेस सेवादल के नेता नृसिंहदास व्यास ने बताया कि जन्मदिन की पूरी-पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस अवसर पर पार्टी के सभी कांग्रेस जनों को आंमत्रित किया जा रहा है।