कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारी वैज्ञानिकों की बैठक ली




बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कार्य क्षेत्र के अधीनस्थ सातों कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारी वैज्ञानिक प्रसार शिक्षा निदेशालय में बैठक हेतु उपस्थित हुए। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रगति व प्रशासनिक कार्य पूर्ण कर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ सुभाष चंद्र व वैज्ञानिकों ने  माननीय कुलपति प्रो.आर.पी. सिंह से बैठक में  चर्चा की। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने पोकरण, जैसलमेर, चांदगोठी- चूरु, झुंझुनू , श्रीगंगानगर, लुणकनसर व बीकानेर स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों पर फसल बुवाई, खेती आदि की जानकारी ली एवं नवीन महाविद्यालयों व निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति जानी। समस्त प्रभारियों को समय के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्रों के बढ़ते हुए महत्व से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्रों की विश्वविद्यालय रैंकिंग में भूमिका भूमिका पर चर्चा की। सभी केंद्रों की मासिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए माह के अंत में बैठक का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केंद्रों पर उत्पाद की उचित भंडारण वह वैरायटी का विशेष ध्यान रखने पर जोड़ दिया। सभी केवीके पर क्रॉप कैफेटेरिया और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से विचार विमर्श हुआ। प्रोफेसर सिंह ने वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र पर आने वाले किसानों से अच्छा व्यवहार के साथ साथ कार्यालय रिकॉर्ड, कागजी कार्रवाई दुरुस्त रखने जैसे कार्यों पर भी निर्देशित किया।इसके अलावा 'वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट' पर चर्चा की जिसमें जैसलमेर के केर सांगरी झुंझुनू के नींबू, श्रीगंगानगर केवीके के किन्नू। सभी केवीके प्रभारियों का प्रशासनिक कार्य निष्पादन में मार्गदर्शन किया और उनकी व्यवहारिक समस्याओं  को दूर करने का आश्वासन दिया।