सीके न्यूज/छोटीकाशी। बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शनिवार को बीकानेर पहुंचे। वे यहां कुछ देर रुककर पल्लू, हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो गये। चंद्रशेखर मेयर निवास सुशीला कंवर राजपुरोहित भी गए। इससे पहले उन्हें बीजेपी जस्सूसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने सेवा ही संगठन पुस्तक भेंट की और 108 मिणियों की कमलगट्टे की माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया। साथ ही साथ ही कोरोना कालखंड के प्रथम एवं द्वितीय लहर में मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जन सेवा कार्यों की दो पुस्तिकाएं भेंट कर मंडल द्वारा सेवा कार्य का पूर्ण विवरण दिया। बाद में ओझा का भी चंद्रशेखर ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर बीकानेर के भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, शहर महामंत्री अनिल शुक्ला, नरेश नायक, शहर उपाध्यक्ष, गोकुल जोशी, अशोक बोबरवाल, चंद्र प्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, अजय खत्री, नरसिंह सेवक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीकानेर आए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को पहनायी 108 मिणियों की कमल गट्टे की माला
• ChhotiKashi Team

