जैन कॉन्फ़्रेन्स कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष पद हेतु मेहता ने नामांकन पत्र दाखिल





बेंगलूरु। श्री ऑल इण्डिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ़्रेन्स, कर्नाटक प्रांत के आगामी वर्ष 2021-23 के लिए अध्यक्ष पद हेतु पुखराज मेहता ने यहां अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रही। बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रांतीय चुनाव अधिकारी गौतमचंद नाहर एवं बय्यारेड्डी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उल्लेखनीय है कि जैन कॉन्फ़्रेन्स के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु आगामी दो वर्ष 2021-23 के लिए चुनाव 16 मई 2021 को कराने का सुनिश्चित हुआ है। नेमीचंद दलाल ने बताया कि इस मौक़े पर वर्तमान अध्यक्ष महावीरचंद धोका, राजेंद्रप्रसाद कोठारी, सुनील सांखला, भँवरलाल पगारिया, कल्याणसिंह बुरड़, लादूलाल ओस्तवाल, वसंतराज रांका, अशोक धोका, राजेश मुथा,  किशोर दलाल, ज्ञानचंद लोढ़ा, गौतम धारीवाल, सुरेश बोहरा, प्रकाश बुरड़, महेंद्र मुणोत, सुरेश देसरला, शांतिलाल मेहता, कन्हैयालाल सुराना, नेमीचंद दलाल, दिनेश पोखरना,  पुखराज आँचलिया, सुनील लोढ़ा, सुनील मुथा, रतन मुथा, मनोज सोलंकी व अन्य उपस्थित थे। सभी ने पुखराज मेहता को अग्रिम शुभकामनाएं दी।