Railway बीकानेर मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण दिवस पर एक सेमीनार का आयोजन किया






Bikaner [CK NEWS/CHHOTIKASHI] : महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे प्रेक्षा गृह में 8  मार्च 2021 को एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार की अध्यक्षता श्रीमती सीमा बिश्नो्ई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने की एवं महिला सशक्तिकरण पर अपने बहूमूल्य  विचार रखे। श्रीमती सुशीला देवी सेवानिवृत व्यायख्याता, महारानी सुदर्शना कॉलेज, बीकानेर ने मुख्य अतिथि के रूप में महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे तथा उपस्थित महिला रेलकर्मचारियों को उनकी कार्यक्षमता के प्रति जागृत किया। इसके पश्चात मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में संजय श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक , बीकानेर की अध्यक्षता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर.एस.परिहार वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी ने महिलाओं को रेलवे में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार खत्री  अपर मंडल रेल प्रबंधक-।/इन्फ्रा, आर.एस.परिहार वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी, जयप्रकाश, वरि.मंड़ल परिचालन प्रबन्धक, जे.पी.शर्मा, वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता(सी.एंड डब्‍ल्यू्) सहित अधिकारी व रेल कर्मचारी मौजूद रहे। बीकानेर मंडल पर सभी स्टेशनों पर महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रम किए गए।