अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात महिलाओं का हुआ सम्मान, सम्मानितों में सुुनीता गौड़ भी शामिल





बीकानेर 7 मार्च 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आदर्श जाट महासभा द्वारा सामाजिक  और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का आशा देवी डूडी,पांचू की पूर्व प्रधान मुनी देवी गार्सिया,शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़,देहात अध्यक्ष शशिकला राठौड़, पार्षद अंजना खत्री,कांग्रेस नेत्री राज भटनागर का शॉल ओर माला से स्वागत कर सम्मान किया गया।आदर्श  जाट महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी, जाट महासभा की जिला अध्यक्ष शिवरी चौधरी ने सात महिलाओं का सम्मान किया।जाट महासभा की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौधरी ने संबोधन करते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषो के मुकाबले पीछे नही है,महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही है।महिलाओं को अपने हको के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई।