श्रीसुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की विनती पर.. / आचार्यश्री नररत्नसूरीश्वरजी शेषकाल के लिए आएंगे मैसूरु




संजय जोशी


मैसूरु। यहां के श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ का एक शिष्टमंडल मंडया पहुंचा। सुमतिनाथ मंदिर में दर्शन वंदन किए, आचार्यश्री नररत्नसूरीश्वरजी आदि ठाणा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विहार की सुखसाता पूछी व साथ ही आचार्यश्रीजी को शेष काल में मैसूरु पधारने व ज्यादा से ज्यादा स्थिरता रखने की विनती संघ की ओर से की गई। आचार्यश्रीजी ने संघ की विनती स्वीकार कर स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दाँतेवाड़ीया, उपाध्यक्ष टीकमचंद वैदमुथा, सचिव भेरुमल राठोड़, कोषाध्यक्ष मंगलचंद पोरवाल, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, चंपालाल वाणीगोता, पारसमल संघवी व ताराचंद बंदामुथा आदि मौजूद रहे।