संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 35वे दिन भी जारी !





Bikaner : संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 35वे दिन भी जारी रहा. मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आज आन्दोलन को महिला दिवस के रूप मे मनाया गया. महिलाओं ने धरने का संचालन किया. महिला क्रागेस की नेता मुमताज शेख के नेतृत्व मे समर्थन दिया. मानव प्रकृति संरक्षण की ममता स्वामी ने महिलाओं के साथ समर्थन दिया. सामाजिक कार्यकर्ता कनुप्रिया गोयल ने महिला दिवस को किसानों के साथ मिलकर मनाया व आहावान किया कि महिलाओं को किसान आन्दोलन मे बढचढकर हिसा लेना चाहिए. रामगोपाल बिश्नोई. काशीराम, रामप्रताप वर्मा, शिवदान, सरजू गहलोत. मूलचन्द खत्री, प्रेम महरिया, राजेन्द्र बापेऊ, नथमल चौधरी, मूलचन्द जागिड, हेमन्त गौड, अब्दुल रहमान, उमरदीन धरने पर बैठे.