विमोचन वेलफ़ेयर ट्रस्ट ने बनाई 35 फीट लंबी कोरोना भगवान शिव की मूर्ति, 8 से हो सकते दर्शन व प्रार्थना






संजय जोशी


बेंगलूरु। महाशिवरात्रि देश के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है।  इस वर्ष, भक्त शहर में कोरोना भगवान शिव की मूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। जी हां, पहले कोरोना भगवान शिव की मूर्ति यहां रेड फील्ड ग्राउंड (बीबीएमपी ग्राउंड) विल्सन गार्डन, 10 वीं क्रॉस में निर्मित की गई है। यह जानकारी  विमोचन वेलफ़ेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनिवास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि देश भर में व्यापक भय है कि भारत जल्द ही कोविड-19 की दूसरी लहर देख सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश इस चुनौती का सामना नहीं करेगा, यह कोरोना भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई है।  श्रीनिवास के मुताबिक श्रद्धालु भक्त 8 से 14 मार्च, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच प्रार्थना कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव को अच्छे स्वास्थ्य के लिए देवता माना जाता है।  इसी कारण से उन्हें नंजुंदेश्वरा कहा जाता है। ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि यह मूर्ति आठ कलाकारों द्वारा तैयार की गई है। यह 35 फीट लंबी है। बच्चों का खेल क्षेत्र भी विशेष आकर्षण है।