स्वाधीनता दिवस पर लें आत्म निर्भरता का संकल्प : सुनील सांखला


गणेश बाग में ध्वजारोहण कर गुंजायमान किया वंदे मातरम


बेंगलुरु। श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी बावीस संप्रदाय जैन संघ ट्रस्ट बेंगलुरु  के तत्वावधान में स्थानीय गणेश बाग में शनिवार को ध्वजारोहण कर जय भारत एवं वंदे मातरम का गुंजायमान किया गया। 15 अगस्त 2020 यानी 74वें स्वतंत्रता दिवस पर गणेश बाग श्रीसंघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री सुनील सांखला जैन ने कहा कि आज ऐसा संजोग है कि स्वतंत्रता दिवस पर्व पर इस कोरोना महामारी के वजह से हम सीमित संख्या में उपस्थित होते हुए अपनी भक्ति देश और धर्म के प्रति निभाना नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना है कि आत्म निर्भर भारत बनाने में हम भी पूरा सहयोग एवं योगदान देंगे। हम सब अधिकतम व्यापारी लोग है और आने वाले समय में हम अपने देश भारत में निर्मित उत्पादों में व्यापार करेंगे। आज देश का नेतृत्व हमारा बल है। उन्होंने देश के वीरों को नमन करते हुए आजादी के संस्मरणों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुनील सांखला जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया, साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्र गान गाया। गणेश बाग श्रीसंघ के अध्यक्ष लालचंद मांडोत ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के ट्रस्टी सुदर्शन मांडोत, किशोर गादिया, त्रिलोक कटारिया, प्रकाशचंद मांडोत, सुरेशचंद चोरडिया,  सदस्य राजमल सकलेचा, सुरेश कुमार, शांतिलाल लुनावत, गौतमचंद कांकरिया, प्रकाशचंद आदि सदस्य उपस्थित थे।  श्री संघ मंत्री सम्पतराज मांडोत ने आभार व्यक्त किया।