राजीव गांधी स्मारक समिति ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी जयंती


 


छोटीकाशी डॉट पेज। बीकानेर। आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न एवं पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती पर स्वर्गीय राजीव गांधी स्मारक समिति द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनायी गयी। समिति के संयोजक अभिषेक गहलोत ने बताया कि गांधी ने भारत को सूचना एवं आधुनिकता के क्षेत्र में अग्रसर किया। उनका सपना था कि भारत के हर नागरिक के हाथ में मोबाईल फोन और कम्प्यूटर हो। कांग्रेस नेता संजय आचार्य ने बताया कि आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी का भारत वर्ष को दिया यह योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता। ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि राजीव गांधी हमारे आदर्श है और हमारे दिलों में बसते हैं। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धनपत चायल ने बताया कि युवाओं को राजीव गांधी को आदर्श मानकर उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रेमरतन जोशी (पटूजी), पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, संजय आचार्य, डॉ. पी.के.सरीन, सुमित कोचर, धनपत चायल, राहुल जादूसंगत, जी.एस.भाटिया, फरमान कोहरी, एडवोकेट ओम भादाणी, महेंद्र पडि़हार, चंद्रेश शर्मा, मोनू मारु, राहुल चौपड़ा, शिवेंद्र नांगल, प्रज्जवल गहलोत, रणजीत नांगल, राजीव आचार्य, बी.सी.रंगा, सी.पी.रंगा, काशीराम गहलोत, सुरेंद्र जावा, शिवम उपाध्याय, तुलसीराम चांवरिया, सिद्धांत यादव, अभिमन्यु भारद्वाज, प्रिंस यादव सहित अनेक मौजूद रहे।