नगर निगम में हडकंप, 68 कोरोना पॉजीटिव


न्यूजडेस्क। (शौकीन जैन)। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर ने मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम धावा बोल दिया है। संकट में निगम के 68 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिले है। 
जानकारी के अनुसार इनमें निगम के वह अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं जो खुद कोरोना यौध्दा बन शहर में कोरोना संकट से निपटने का काम कर रहे थे। ये सभी स्वास्थ विभाग के है। बताते हैं इस रिपोर्ट के बाद निगम में बडा हडकंप मच गया है। बडे अफसर घबराहट में आ गए है क्योकि जो पॉजेटिव मिले वे उन्ही के साथ कार्य कर रहे थे।