एयरटेल ने लॉंच किया वर्क @ होम


बीकानेर। लाखों पेशेवर भारतीयों के लिए घर से काम करना आज के समय की हकीकत बन चुका है, एयरटेल बिजनस भारती एयरटेल के बी2बीअंग ने आज उद्यमियों के लिए वर्क होम समाधान लॉंच किया। एयरटेल वर्क  @ होम भारत का पहला उद्यम श्रेणी समाधान है जो कर्मचारियों को घर से कुशल और सुरक्षित तरीके से काम करने में मदद करने हेतु डिजाइन किया गया है। भारतीय नियामक मानदंडों के अनुरूप तैयार किया गया। यह समाधान कनेक्टिविटी के कई विकल्प प्रदान करता है, वायर और वायरलेसए सहकार्यता समाधान उपकरण और सुरक्षा समाधानों से लैस यह सेवा उद्यमों को एक सीमारहित खुले कार्य क्षेत्र वाले विश्व को अंगीकार करने में सहयोग प्रदान करेगा। अजय चितकारा, निदेशक एवं सीईओ.एयरटेल बिजनस ने कहा, ये अभूतपूर्व काल है, व्यवसाय बदलते वातावरण के अनुरूप नए काम करने के तरीकों को अपना रहे हैं। कर्मचारियों के एक बडे वर्ग के लिए घर से काम करना एक नई सच्चाई बनने वाला है। एयरटेल वर्क @ होम जो बी2बी ग्राहकों को अपने कर्मचारियों को सबसे बेहतर कनेक्टिविटी और डिजिटल साधनों से सशक्त करने वाला एक नया इनोवेशन है जो व्यवसायों को निरंतरता बनाए रखने में मदद करेगा।


Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image