एडिशनल डीसीपी व निर्भया स्क्वॉयड की प्रभारी अधिकारी सुनीता मीना को भेंट की कोरोना प्रीवेंटिव सामग्री, हेल्प इंडिया का सामाजिक सरोकार..


जयपुर। हेल्प इंडिया ऑनलाइन के द्वारा गांधी पथ पर आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी व निर्भया स्क्वॉयड की प्रभारी अधिकारी सुनीता मीना ने कहा कि जागरूकता के इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं अद्धभुत कार्य कर रही है। उन्होंने हेल्प इंडिया के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि लोकडावन 4 में हमारे दायित्व काफी बढ़ गए है। गर्भवती महिलाएं एवं जरूरतमंद लोगों को सेवा के साथ भयमुक्त तथा जागरूक किया जा रहा है। डॉ पीके पारीक ने बताया कि इस दौरान निर्भया स्क्वायड की हेड सुनीता मीणा को 100 पैकेट प्रीवेंटिव हेल्थ के रूप में इम्नियुटी बूस्ट के पैकेट, 500 मास्क, सेनिटाइजर मशीन के साथ पूरी टीम का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। हेल्प इंडिया के  सामाजिक सरोकार के तहत हुए इस कार्यक्रम में हेल्प इंडिया संस्थान के सचिव डॉ जगदीश पारीक ने कहा कि विषम परिस्थितियों में सेवा में जुटी हुई निर्भया स्क्वायड के कामकाज की सराहना करते हुए उन्हें सहयोग उपलब्ध करवाया गया है। इस अवसर पर संस्थान की सरंक्षक पूनम खंगरोत व महिला विंग की स्टेट चेयरपर्सन उर्मी मीणा ने सम्बोधित करते हुवे संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ पीके पारीक ने बताया कि इस अवसर पर हेल्प इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष श्रीधर पारीक, आरएस नाथावत, लक्ष्मीकांत पारीक व कैलाश पारीक आदि ने पुष्पवर्षा करके निर्भया स्कवायड टीम का स्वागत किया। श्रीमती अपर्णा ने ए मेरे वतन के लोगो गीत की प्रस्तुति दी। हेल्प इंडिया के वर्किंग कमेटी सदस्य शंकरलाल पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।