बैंक कर्मचारी नेता स्व. विनय कुमार शर्मा (वी.के.) के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित




बीकानेर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। बैंकिंग श्रमिक संगठन ए.आई.बी.ई.ए. के लोकप्रिय नेता कामरेड विनय कुमार शर्मा (वी.के.) के असामयिक निधन पर रविवार को उनकी स्मृति को बनाये रखने के लिए महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम, जुबली नागरी भण्डार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक ऑल राजस्थान एस.बी.आई. एम्पलॉयज एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा ने बताया कि श्रंदाजलि संभा में विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलॉइज, यूनियन के संयोजक, वाई.के. शर्मा (योगी), ए.आर.एस.बी.बी.जे. एम्पलॉईज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एस.के. बिस्सा, ऑल इंडिया एस.बी.आई ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल सैक्रेटरी एम.एम. एल. पुरोहित, एन.सी.बी.ई. के उपाध्यक्ष फयाज अहमद तथा आर.पी.बी.यूनियन के उपसंयोजक रामदेव राठौड तथा इंटक के हेमन्त किराडू, सीटू के मूलचंद खत्री, एटक के महेश जोशी ने स्व. विनय कुमार शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, सभा की अध्यक्षता राजस्थान इंटक के सैकेट्री जनरल रमेश व्यास ने की। कार्यक्रम में पार्षद शम्भु गहलोत, यूनियन के शंकरलाल खत्री,  लाखन सिंह, नरेश पुरोहित, कमल आर्य, उम्मेद सिंह, रामदेव हर्ष, एल.एस. चौहान, कमल आर्य, मदन खत्री, नरेन्द्र व्यास, राजन कोड़ा, हनीफ  मोहम्मद, सुरेन्द्र पाल तथा एस.बी.आई. के पूर्व सहायक महा प्रबंधक बी.डी. लोहिया, पूर्व चीफ  मैनेजर मनोज मैढ, पुरषोतम प्लोड, जी.एस खत्री बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों, मित्रों एवं परिजनों ने पहुॅचकर स्व. विनय शर्मा को श्रंद्धाजलि अप्रित की।